पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद अकबरपुर प्रखंड की बसकंडा पंचायत के निर्वाचित मुखिया विनोद कुमार को सोमवार को पुनः 1:00 बजे मुखिया पद पर पद भार दिया गया। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राधा रमन मुरारी ने न्यायालय का आदेश प्राप्त होने के बाद उन्हें बहाली पत्र सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया।