कवर्धा जिले में “खाबो बने, रहिबो बने” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई मिठाई दुकानों की जांच की। जोधपुरी स्वीट्स रायपुर, बालाजी जोधपुरी पिपरिया, पप्पू एजेंसी मोहगांव, पंडरिया और लोहारा स्थित जोधपुरी स्वीट्स से मिठाई, खोया, पनीर सहित कुल 12 खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
वहीं पोड़ी क्षेत्र में शिकायत के आधार पर दुकानों की जांच कर मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
#Kabirdham #FoodSafety #Kawardha #खाद्य_सुरक्षा #त्योहार_से_पहले_सतर्कता