महाशिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की रात 11 बजे श्री श्री 108 कपूरनाथ नाटक कला परिषद, कमरॉय के ग्रामीण युवा कलाकारों ने ऐसा मंचन किया कि दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। “पुलिस और मुजरिम” नाटक ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सामाजिक संदेश देकर हजारों लोगों के दिलों को छू लिया। आसपास के दर्जनों गांवों से उमड़ी भीड़ पूरी रात कार्यक्रम का आनंद