फिरोजाबाद। बेटी ने संभाला स्कूल, देखकर रो पड़ेंगे आप! जिले में 1824 बेटियाँ बनीं 1 दिन की प्रिंसिपल - BSA का बड़ा ऐलान
फिरोजाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत आज एक अनोखा रिकॉर्ड बना। जिले के सभी 1824 सरकारी विद्यालयों में एक साथ मेधावी छात्राओं को एक दिन का प्रिंसिपल बनाया गया।
तस्वीरें फिरोजाबाद के सरकारी स्कूलों की हैं, जहां आज स्कूलों की तस्वीर ही बदली हुई थी। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में बेटियों को प्रिंसिपल की कुर्सी सौंपी गई। एक दिन की प्रिंसिपल बनते ही छात्राएं एक्शन में आ गईं। उन्होंने प्रार्थना सभा कराई, शिक्षकों की हाजिरी ली, क्लास में पढ़ाई देखी और मिड-डे मील की गुणवत्ता खुद चेक की।
इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास पैदा करना है। बेटियों का फीडबैक बहुत अच्छा है, सभी कह रही हैं कि हमें भी बड़ा अधिकारी बनना है।
बाइट - अनिल कुमार सिंह, BSA फिरोजाबाद
@dmfirozabad @basiceducationfirozabad @upbasiceducation
#FirozabadNews #MissionShakti #BSAFirozabad #AnilKumarSingh #1824BetiyaBaniPrincipal #BetiNeSambhalaSchool #Firozabad #UPNews #DDMNews #BreakingNews #BetiBachaoBetiPadhao #GirlPower #BasicEducation #ViralNews #FirozabadCity
Firozabad, Firozabad | Oct 16, 2026