कैराना: मोहल्ला आलखुर्द में घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट के मामले में चार नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
गांव फतेहपुर निवासी जीशान ने मुकदमा दर्ज कराया कि छह अगस्त को वह मोहल्ला आलखुर्द में अपने मौसा कुम्मत के घर आया हुआ था। इसी दौरान आलखुर्द निवासी लुकमान व उसके भाई नौमान एवं हुसनैन तथा गांव पंजीठ निवासी मुनव्वर चार अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए, जिन्होंने उसके व उसके मौसा के पुत्र के साथ मारपीट की।