कैराना: मोहल्ला बीच की आल निवासी महिला ने अपनी ननद समेत चार लोगों पर घर में चोरी के आरोप में दर्ज कराया मुकदमा
नगर के मोहल्ला बीच की आल निवासी इसराना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह घर सोई हुई थी। आरोप है कि उसकी ननद शबाना के अलावा नसीम, अफजाल उर्फ जोला निवासीगण मोहल्ला खैल कांधला व बाल्ला घर पर आए। आरोपियों ने घर में रखे संदूक से सोने-चांदी के आभूषण तथा दो लाख रूपए की नकदी चोरी कर ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उपरोक्त सामान वापस नहीं लौटा रहे हैं।