सीतापुर: भगवानपुर में मायके गई पत्नी के वापस न आने से परेशान पति ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रहने वाले एक पति की पत्नी बीते एक माह पूर्व अपने मायके चली गई थी। मायके जाने के बाद पत्नी ससुराल वापस नहीं आयी इसके बाद पति ने पत्नी को फोन लगाया फोन पर पत्नी से हुई कहा सुनी के बाद परेशान होकर पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। हालत बिगड़ने के बाद पति का उपचार जारी है।