सीतापुर: नरहरियापुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही निर्माणाधीन सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश #jansamasya
जनपद के एलिया ब्लॉक क्षेत्र के नरहरिया पुर गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही निर्माणाधीन सड़क को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार नरहरिया पर से हैदरपुर तक लगभग 3 किलोमीटर की नई सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। गुणवत्ता हीन सामग्री लगने और घटिया सड़क का निर्माण किए जाने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है ।