मंझनपुर: मनरेगा मजदूरी और सामग्री भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों ने मंझनपुर में डीएम को सौंपा छह सूत्री मांगपत्र
मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों में मजदूरी और सामग्री के भुगतान को लेकर सोमवार को समय करीब 12 बजे जिले के कई ग्राम प्रधानों ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले मंझनपुर कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। डीएम ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।