मंझनपुर: भोला चौराहा बना जानलेवा, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एक्सीडेंट रोकने के लिए उठाए गए सख्त कदम
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में थाना सैनी क्षेत्र के अंतर्गत भोला चौराहा पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर गंभीर चिंता जताई गई। एडीएम ने अधिशासी अभियंता, एनएचएआई को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए त्वरित कार्ययोजना तैयार कर अमल में लाएं।