मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद भाकियू अराजनैतिक ने सिराथू में किया प्रदर्शन, दो मांगों का निस्तारण
रेलवे सुविधाओं की उपेक्षा और पुरानी मांगों की अनदेखी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिराथू रेलवे स्टेशन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने पहले मंझनपुर कलेक्ट्रेट में डीएम और एसपी के साथ बैठक की और अपनी बात रखी, और फिर सीधे सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंचकर धरने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया।