मंझनपुर: पतौना पुल के पास पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंझनपुर कोतवाली पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र से उ0नि0 व उनकी टीम ने एक वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पतौना पुल के पास से मु0अ0सं0 62/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत वांछित हिमांशू निवासी कैलाशगंज, थाना कोतवाली शहर, जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है।