मंझनपुर: फतेहपुर तिहरे हत्याकांड पर किसानों का फूटा गुस्सा, कौशाम्बी में गरजी BKU टिकैत, मंझनपुर में एडीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर जनपद में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड ने प्रदेशभर के किसानों में आक्रोश की चिंगारी भड़का दी है। सोमवार को समय 1 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले जिले के किसान मंझनपुर स्थित डायट मैदान में जुटे और जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन को 5 सूत्रीय माँगपत्र सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी व मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है।