मंझनपुर: मंझनपुर कस्बे में जमीन पर कब्जा और दबंगई की शिकायत पीड़िता ने थाना पुलिस और एसपी से की
मंझनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा की रहने वाली एक पीड़िता ने सोमवार पुलिस अधीक्षक और थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने बताया कि उनके पिता बुजुर्ग हो चुके हैं और वह पांच बहने हैं,बहनों की शादी करना है।उनकी पुश्तैनी जमीन तीन बिस्वा है जिसे बेचना चाहती है तो दबंग पड़ोसी ईट पत्थर लेकर हमला करके खदेर देते हैं।बताया कि धमकियां भी दी जाती है।