कैराना: मामौर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Aug 26, 2024 गांव मामौर निवासी यशपाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के ही दो युवक गली में तेजी से बाइक चलाते हुए पटाखे बजा रहे थे, जिस पर ग्रामीणों ने एतराज किया। इसके कुछ देर बाद संदीप और उसका भाई मोनू उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके बेटे अजय कुमार के साथ मारपीट की। बीच-बचाव को आई उसकी दोनों बेटी रूपल और प्रियंका के साथ भी मारपीट की गई।