कैराना: आर्यपुरी बंजारा बस्ती निवासी युवक के साथ तीन लोगों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 27, 2024 नगर के मोहल्ला आर्यपुरी बंजारा बस्ती निवासी मूसा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह दवाई लेने जा रहा था। तभी रास्ते में मोहल्ले के ही काला और दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।