गोरखपुर: गोरखपुर में Bullet के तेज आवाज वाले साइलेंसर पर ट्रैफिक विभाग ने चलाया डंडा, मोहद्दीपुर चौराहे पर की संयुक्त कार्रवाई
गोरखपुर शहर में ट्रैफिक विभाग और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में बुलेट दौड़ाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर चौराहे पर हुई इस कार्रवाई में कई गाड़ियों को रोककर उनके कागजात और साइलेंसर की जांच की गई। जांच के दौरान जिन बाइकों में नियमों के विपरीत तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, उन पर क