गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई चोरी की 1 कार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले मुसाहिद नाम के 1 शातिर अभियुक्त को पुस्ता रोड थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी 1 कार व 3 मास्टर चाबी, 2 ACM व 1 कार का लॉक बरामद हुआ है।