गाज़ियाबाद: अंकुर विहार थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुईं 4 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान केतन उर्फ आर्यन और सलमान नाम के 2 शातिर वाहन चोरों को सोमवार शाम करीब 4 बजे बिजलीघर के पास डीएलएफ थाना अंकुर विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से अलग- अलग स्थानों से चोरी की गई 4 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद हुई है।