गाज़ियाबाद: स्वाट टीम और मुरादनगर पुलिस ने झांसे में लेकर ठगी करने वाले घुमन्तू जाति के 5 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले घुमन्तू जाति के भलवा, मेरेनाम, रघुवीर, अटे और आरद नाम के 5 अभियुक्त व नक्छिदी उर्फ पायल नाम की 1 अन्य अभियुक्ता को सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे कनौजा मटियाला पैरीफैरल पुल से दुहाई की तरफ कनौजा साईड से गिरफ्तार किया।