गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 9 मोबाइल बरामद
गाजियाबाद की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने साइबर फ्राड करने वाले अमित राय, विवेक कुमार उर्फ जतिन गुप्ता और राहुल नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को सोमवार शाम करीब 4 बजे थाना विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 1 चेक बुक, 1 पासबुक व 2 ATM कार्ड बरामद हुए हैं।