गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने मोबाइल लूट करने वाले 1 अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार
गाजियाबाद की थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आमिर नाम के शातिर अभियुक्त को 3 नंबर गेट के पास चेकिंग के दौरान रविवार देर देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि लूट में शामिल इसका साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फ़रार हो गया, जिसकी तलाश हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।