गोरखपुर: यूनिवर्सिटी चौराहे के पास नगर निगम के वाहन स्टोर का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
यूनिवर्सिटी चौराहे के पास स्थित नगर निगम के वाहन स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन स्टोर में पाया गया कि नगर निगम की रोड स्वीपिंग मशीन एवं 2 आरसी कंपैक्टर वाहन स्टोर में खड़े-खड़े खराब हो रहे हैं। नगर आयुक्त महोदय द्वारा प्रभारी वाहन को निर्देशित किया गया की इन वाहनों की मरम्मत कराकर इन्हें चलवाएँ तथा निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी कराएं।