गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन युवकों को फुलवरिया से किया गिरफ्तार
11 दिसंबर को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू और लोहे के पंच से मारकर अधमरा कर दिया गया था। इस मामले में रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को सोनू निषाद, विशाल साहनी और विश्वनाथ सनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अदद चाकू और दो अदद लोहे का पांच बरामद किया है।