गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के सूबा बाजार में युवक की लटकती हुई लाश बरामद, पुलिस जांच में जुटी
खोराबार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक संदीप पासवान की लाश फंदे से लटकती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने खोराबार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुड़ गई है। संदीप किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।