गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के चेयरमैन नूरुद्दीन अंसारी फर्जी नियुक्ति मामले में हुए सस्पेंड
रेलवे बोर्ड ने मॉर्डन कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा के ही दो अभ्यर्थियों की नियुक्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने शुक्रवार को गोरखपुर आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। 26 अप्रैल 2024 को टेक्निकल ग्रेड थर्ड फिटर के पद पर नियुक्ति हुई थी।