गोरखपुर: जिला महिला अस्पताल में बने कैंटीन का उद्घाटन एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने किया
शनिवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने जिला महिला अस्पताल में नवनिर्मित कैंटीन का उद्घाटन किया। यह कैंटीन 24 घंटे खुली रहेगी। कैंटीन में बाजार दर से कम पर खाने-पीने की चीज मिलेगी और शुद्धता की गारंटी रहेगी। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।