नैनीताल: निकाय चुनाव को लेकर भवाली के सभी वार्डों के बूथों पर पुलिस तैनात, कोतवाल डीआर वर्मा ने क्षेत्र का किया भ्रमण
निकाय चुनाव को लेकर भवाली के सभी वार्डों के बूथों पर पुलिस तैनात रही। इस दौरान कोतवाल डीआर वर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखी। बता दें निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस सक्रिय हो गई। एक बजे कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि मतदान बूथों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।