Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

*हम कसम खाते हैं हिमाचल में 2908 पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों ने ली शपथ, कल से काम पर*

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026

MORE NEWS

सलूणी में  प्राकृतिक आपदा को आधार  मान कर भूकंप पर आधारित मेघा मॉक ड्रिंक के दौरान लिए छाया चित्र।

सलूणी में प्राकृतिक आपदा को आधार मान कर भूकंप पर आधारित मेघा मॉक ड्रिंक के दौरान लिए छाया चित्र।

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026

सलूणी। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक त्रुंयूदी माता जातर मेला 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज़ इलाकों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का यह संगम मेले का मुख्य आकर्षण बना रहा।
सुनील पहाड़ी ✍️ 
Pahadi News Suneel Pahadi 
#त्रुंयूदीमाता #जातरमेला2026 #सलूणी #श्रद्धालुओं_की_उमड़ी_भीड़ #धार्मिक_आस्था #चंबा #हिमाचलप्रदेश #Salooni #ChambaNews #HimachalNews

सलूणी। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक त्रुंयूदी माता जातर मेला 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज़ इलाकों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का यह संगम मेले का मुख्य आकर्षण बना रहा। सुनील पहाड़ी ✍️ Pahadi News Suneel Pahadi #त्रुंयूदीमाता #जातरमेला2026 #सलूणी #श्रद्धालुओं_की_उमड़ी_भीड़ #धार्मिक_आस्था #चंबा #हिमाचलप्रदेश #Salooni #ChambaNews #HimachalNews

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026

त्रुंयूदी माता जातर मेला 2026: सलूणी वासियों ने लगाया 4 हजार श्रद्धालुओं के लिए भव्य लंगर
सलूणी। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक त्रुंयूदी माता जातर मेला 2026 के अवसर पर सलूणी वासियों द्वारा भव्य लंगर का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक मेले में इस बार स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विशाल लंगर सेवा का आयोजन किया, जिसमें लगभग 4,000 से अधिक श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।
लंगर में दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजन में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश की। श्रद्धालुओं ने भी इस उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का यह संगम मेले का मुख्य आकर्षण बना रहा। सलूणी वासियों की इस पहल ने भाईचारे और सामुदायिक सहयोग का संदेश देते हुए मेले की गरिमा को और बढ़ाया।
सुनील पहाड़ी ✍️ 
Suneel Pahadi Pahadi News 
Bhawna Jaryal Pahadi 
#त्रुंयूदीमाता #जातरमेला2026 #सलूणी #भव्यलंगर #धार्मिकआस्था #HimachalPradesh #Chamba #Salooni #LangarSeva #LocalNews

त्रुंयूदी माता जातर मेला 2026: सलूणी वासियों ने लगाया 4 हजार श्रद्धालुओं के लिए भव्य लंगर सलूणी। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक त्रुंयूदी माता जातर मेला 2026 के अवसर पर सलूणी वासियों द्वारा भव्य लंगर का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक मेले में इस बार स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विशाल लंगर सेवा का आयोजन किया, जिसमें लगभग 4,000 से अधिक श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। लंगर में दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजन में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश की। श्रद्धालुओं ने भी इस उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का यह संगम मेले का मुख्य आकर्षण बना रहा। सलूणी वासियों की इस पहल ने भाईचारे और सामुदायिक सहयोग का संदेश देते हुए मेले की गरिमा को और बढ़ाया। सुनील पहाड़ी ✍️ Suneel Pahadi Pahadi News Bhawna Jaryal Pahadi #त्रुंयूदीमाता #जातरमेला2026 #सलूणी #भव्यलंगर #धार्मिकआस्था #HimachalPradesh #Chamba #Salooni #LangarSeva #LocalNews

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को  दिलाई शपथ

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित  हुआ कार्यक्रम

पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई, समान भाव से कार्य करना प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी—
कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, जून 15

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला चंबा के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर  नवनिर्वाचित  प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि    पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई हैं तथा पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सभी वर्गों के लोगों के विकास और कल्याण के लिए समान भाव से कार्य करना है।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधि निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ज़िला को विकासात्मक दृष्टि से आगे बढ़ाएंगे। 
 विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  पंचायतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 
      उन्होंने साथ यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिलेगा ताकि ग्रामीण विकास को गति प्रदान की जा सके।
     विधायक नीरज नैय्यर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक विकास दिखाई दे। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दें तथा जनहित के कार्यों को निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएं।
       विधायक  डॉ. जनक राज,  डी०एस० ठाकुर,  अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति  ललित ठाकुर, अध्यक्ष  हज समिति दिलदार अली वट्ट, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस समिति  सुरजीत भरमौरी, महासचिव राज्य कांग्रेस समिति यशवंत खन्ना,  राजीव कौशल, केवल सिंह ठाकुर, उपायुक्त (कार्यवाहक)  अमित  मैहरा, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार सकलानी, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे । 

यहां उल्लेखनीय यह भी है, ,,,,,, 

ज़िले में 7 विकास खंडों के अंतर्गत 319 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए 319 प्रधान तथा 319 उपप्रधान पदों सहित कुल 638 पदों के लिए मतदान आयोजित किया गया।
ज़िले में  7 पंचायत समितियां, 135 पंचायत समिति वार्ड, 18 जिला परिषद वार्ड तथा 1791 ग्राम पंचायत वार्ड हैं।  पंचायती राज संस्थाओं के कुल 2581 पदों के लिए  8000 वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।
मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 4000 कर्मचारियों तथा 990 पुलिस- होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई थी।
जिले में कुल 4,07,829 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2,06,570 पुरुष तथा 2,01,283 महिला मतदाता शामिल हैं।
विकास खंडवार ग्राम पंचायतों की संख्या में  भरमौर 31, भटियात 71, चंबा 47,  मैहला 52, पांगी 19, सलूणी 46 तथा तीसा 53 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 4 प्रधान, 7 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य तथा 400 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस प्रकार कुल 412 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए  हैं।
सुनील पहाड़ी ✍️ 
Suneel Pahadi Pahadi News

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई, समान भाव से कार्य करना प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी— कुलदीप सिंह पठानिया चंबा, जून 15 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला चंबा के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई हैं तथा पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सभी वर्गों के लोगों के विकास और कल्याण के लिए समान भाव से कार्य करना है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधि निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ज़िला को विकासात्मक दृष्टि से आगे बढ़ाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने साथ यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिलेगा ताकि ग्रामीण विकास को गति प्रदान की जा सके। विधायक नीरज नैय्यर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक विकास दिखाई दे। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दें तथा जनहित के कार्यों को निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएं। विधायक डॉ. जनक राज, डी०एस० ठाकुर, अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष हज समिति दिलदार अली वट्ट, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस समिति सुरजीत भरमौरी, महासचिव राज्य कांग्रेस समिति यशवंत खन्ना, राजीव कौशल, केवल सिंह ठाकुर, उपायुक्त (कार्यवाहक) अमित मैहरा, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे । यहां उल्लेखनीय यह भी है, ,,,,,, ज़िले में 7 विकास खंडों के अंतर्गत 319 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए 319 प्रधान तथा 319 उपप्रधान पदों सहित कुल 638 पदों के लिए मतदान आयोजित किया गया। ज़िले में 7 पंचायत समितियां, 135 पंचायत समिति वार्ड, 18 जिला परिषद वार्ड तथा 1791 ग्राम पंचायत वार्ड हैं। पंचायती राज संस्थाओं के कुल 2581 पदों के लिए 8000 वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 4000 कर्मचारियों तथा 990 पुलिस- होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई थी। जिले में कुल 4,07,829 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2,06,570 पुरुष तथा 2,01,283 महिला मतदाता शामिल हैं। विकास खंडवार ग्राम पंचायतों की संख्या में भरमौर 31, भटियात 71, चंबा 47, मैहला 52, पांगी 19, सलूणी 46 तथा तीसा 53 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 4 प्रधान, 7 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य तथा 400 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस प्रकार कुल 412 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। सुनील पहाड़ी ✍️ Suneel Pahadi Pahadi News

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026