बक्सर: आज मुख्यमंत्री भगवान वामन और रामेश्वर नाथ मंदिर में करेंगे पूजा, लाइट एंड साउंड का उद्घाटन करेंगे
Buxar, Buxar | May 23, 2026 आज 23 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम साहिला एवं एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी।