गोड्डा: देवडांड़ में धूमधाम से संपन्न हुआ मटका फोड़ महोत्सव
Godda, Godda | Sep 6, 2026 देवडांड़ में धूमधाम से संपन्न हुआ मटका फोड़ महोत्सव देवडांड़ थाना क्षेत्र के देवडांड़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर युवा शक्ति क्लब द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आर्कादित्य यादव ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया।