टोंक: टोंक में छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा का संदेश, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की दी गई सलाह
शिव शिक्षा समिति की ‘सपनों की उड़ान’ परियोजना के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर अंधा विश्वास न करें।