समस्तीपुर: मनिकपुर गांव से पुलिस ने दहेज प्रथा मामले में वारंट के आधार पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
घटहो थाने की पुलिस ने मनिकपुर गांव के रहने वाले गुड्डू कुमार को दहेज प्रथा मामले में जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।