समस्तीपुर: मुक्तापुर हाई स्कूल के पास से पुलिस ने दो युवकों को एक पिस्टल दो जिंदा गोली एवं एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार
शिवनंदनपुर गांव के रहने वाले राहुल कुमार एवं राजेश कुमार को मथुरापुर ओपी थाने की पुलिस में एक पिस्टल दो जिंदा गोली एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि राहुल कुमार अपने दोस्त के साथ अपने ससुराल से अपने घर आ रहा था। कागजी कार्रवाई के बाद दोनों युवकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।