समस्तीपुर: सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक ने आपातकालीन वार्ड का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए निर्देश
सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक डॉक्टर नागमणि राज सोमवार के शाम आपातकालीन वार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों से चिकित्सा को लेकर पूछताछ किया। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को चिकित्सा को लेकर निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा मिल पाए यही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।