समस्तीपुर: व्यासपुर में बाइक की टक्कर से पेड़ में टकराई दूसरी बाइक, हादसे में एक व्यक्ति की मौत व एक अन्य हुआ जख्मी
व्यासपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रजनीश कुमार झा एवं छोटू कुमार दही लेने जा रहे थे। व्यासपुर में पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बाइक चालक ने छोटू कुमार के बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक एक पेड़ से टकरा गई। छोटू कुमार एवं रजनीश कुमार जख्मी हो गये। रजनीश कुमार को गंभीर हालत देख सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।