समस्तीपुर: नारायणपुर में अनियंत्रित होकर पलटा मशीन वाला ठेला, एक व्यक्ति हुआ घायल
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के रहने वाले शिवचंद प्रसाद राय चारा मशीन खरीद कर मोटर वाला ठेला पर लादकर अपने घर जा रहे थे। नारायणपुर के पास ठेला का संतुलन बिगड़ गया ठेला पलटी कर गया। ठेला पर बैठे शिवचंद्र प्रसाद राय जख्मी हो गए। सकिन्दर प्रसाद राय जख्मी अपने समधि को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।