समस्तीपुर: शहर के रेलवे स्टेशन कारखाना गेट के सामने बैरियर के विवाद को लेकर एक ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट
विक्रमपुर बांदे के रहने वाले ई-रिक्शा चालक मोहम्मद एनामुल ने बताया कि वह समस्तीपुर रेलवे स्टेशन कारखाना गेट के सामने ई रिक्शा पर दो सवारी बैठकर चले ही थे की स्टैंड संचालक ने बैरियर को लेकर विवाद करने लगा। इसी विवाद में ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी गई है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।