🚨 भीलवाड़ा में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन!
एडवोकेट गोविंद माननिया पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में वकील कोर्ट से जुलूस के रूप में एसपी ऑफिस पहुंचे। वकीलों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ वकील एसपी ऑफिस के बाहर बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए।
वकीलों का आरोप है कि पुलिस को वीडियो, स्कूटी नंबर और CCTV से जुड़ी जानकारी देने के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ। एसपी सागर राणा की समझाइश के बाद वकील शांत हुए और सोमवार तक गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया।
⚠️ गिरफ्तारी नहीं होने पर राजस्थानभर में आंदोलन की चेतावनी।
#Bhilwara #BhilwaraNews #Advocate #LawyersProtest #RajasthanNews CrimeNews BreakingNews HarpalBharat
Bhilwara, Bhilwara | Oct 3, 2026