धरहरा: मानसून से पहले प्रशासन सतर्क, बाहाचौकी पंचायत में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, नाव व राहत सामग्री की व्यवस्था
मुंगेर जिलाधिकारी के निर्देश पर धरहरा प्रखंड अंतर्गत बाहाचौकी पंचायत भवन में शुक्रवार को संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने की तैयारियों को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, राजस्व कर्मचारी, वार्ड सदस्य, नाविक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।