बीसलपुर: गोवल गांव में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एक कार रोड किनारे नाले में पलटी, 7 लोग हुए घायल
मोहल्ला पुरानी गल्ला मंडी निवासी विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार होली के बाद बरेली घूमने गए हुए थे। बुधवार सुबह बीसलपुर-बरेली मार्ग पर गोवल गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। बता दें कि हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।