बीसलपुर: जसोली दिवाली गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
ग्राम जसोली दिवाली निवासी ओमप्रकाश पुत्र जमादार ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह देर रात्रि अपने घर पर लेटा हुआ था तभी उसका छोटा भाई शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो इस बात से नाराज होकर छोटे भाई ने बड़े भाई को हमला कर घायल कर दिया।