बीसलपुर: करनापुर गांव ससुराल में गमी घूमने आए दंपति के साथ चार लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, बरखेड़ा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर निवासी अधिवक्ता अखिलेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल करनापुर गांव में गमी घूमने आया था तभी अचानक गांव के ही हरि ओम, धर्मवीर, हरि शंकर व चंद्रसेन घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित द्वारा गाली गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने अखिलेश, उसकी पत्नी व सास के साथ मारपीट की।