बीसलपुर: गांव मकरंदपुर के खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में अवैध कच्ची शराब बनाते युवक को पुलिस ने पकड़ किया मुकदमा दर्ज
करेली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव मकरंदपुर के खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 124 लीटर कच्ची शराब, 300 लीटर लहन के साथ एक घरेलू गैस सिलेंडर,चूल्हा व शराब बनाने वाले उपकरण बरामद कर गांव निवासी अवधेश कुमार व शहजादपुर गोटिया निवासी नरसिंह को कच्ची शराब बनाते रंगे हाथों पकड़ा।