बीसलपुर: दो दिन पूर्व बच्ची को जन्म देने के बाद टेढ़ा श्रीराम गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
बिलसंडा थाना के गांव टेढ़ा श्रीराम में मंगलवार सुबह ओमप्रकाश की 28 वर्षीय पत्नी वेदवती का शव बंद कमरे में लटका हुआ मिला। मृतका के परिजनों ने बताया की 2 दिन पूर्व उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। सूचना के बाद गांव पहुंचे मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया। कि उसकी बेटी को दहेज के लिए आए दिन उसके ससुराली जन परेशान करते थे।