🚨 BIG BREAKING | तीसरे दिन भी पत्रकारों का आंदोलन जारी
डीआईपीआरओ बिजेन्द्र कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन।
पलवल लघु सचिवालय पर तीसरे दिन भी पत्रकारों का सांकेतिक धरना जारी।
होडल, पलवल, हथीन,हसनपुर और फरीदाबाद के बड़ी संख्या में पत्रकार आंदोलन में शामिल हुए। पत्रकारों ने डीआईपीआरओ बिजेन्द्र कुमार को तत्काल निलंबित करने और पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।
पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।
"पत्रकार सम्मान की लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच रही है।"
Hodal, Palwal | Jul 15, 2026