वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🚨 BIG BREAKING | तीसरे दिन भी पत्रकारों का आंदोलन जारी
डीआईपीआरओ बिजेन्द्र कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन, कई संगठनों ने दिया समर्थन।
वन्दे भारत न्यूज़ | प्रवीण कुमार | पलवल
पलवल लघु सचिवालय पर तीसरे दिन भी पत्रकारों का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। होडल, पलवल, हथीन और फरीदाबाद से बड़ी संख्या में पत्रकार आंदोलन में शामिल हुए। पत्रकारों ने डीआईपीआरओ बिजेन्द्र कुमार को तत्काल निलंबित करने तथा पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।
धरने को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं, गौ सेवा दल के सदस्यों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपना समर्थन दिया और पत्रकारों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
"पत्रकार सम्मान की लड़ाई अब निर्णायक चरण में, समर्थन लगातार बढ़ रहा है।"
Hodal, Palwal | Jul 15, 2026