लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने खरीफ सीजन में प्रदेश में उर्वरकों की कमी का लगाया आरोप
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी इस बात को उठाती रही है कि अब खरीफ का सीजन आने वाला है और प्रदेश में उर्वरकों का सरकार के पास बिल्कुल भी पर्याप्त स्टॉक नहीं है। अभी तक सोसायटियों में न यूरिया पहुँचा है, न डीएपी। किसान चिंतित हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।