बहराइच: महिला थाना का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, मौजूद आगंतुकों से बात कर महिला थाने की सेवाओं के बारे में लिया फीडबैक
बुधवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ल द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने में मौजूद आगंतुकों से बात कर सपा ने महिला थाने की सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाने में गलत दिशा में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों को सही दिशा में लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।