बहराइच: रंजीतपुर के पास लकड़ी काटते समय पेड़ से गिरकर व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीतपुर के पास लकड़ी काटने के लिए गए व्यक्ति पेड़ से गिरकर घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने जानकारी देते हो बताया कि पेड़ से गिरकर उनकी मौत हो गई है।